चिकित्सीय पौधों,मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन तथा ऑर्गेनिक खाद बनाने का हुनर सीखा
वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अविजीत चैटर्जी तथा जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जाकर मधुमक्खी पालन ,ऑर्गेनिक खाद बनाना ,फूड प्रिजर्वेशन अदरक और फूलों का एक्सट्रैक्ट बनाने तथा फलों की जेली बनाने तथा बहुत सारी औषधीय वनस्पतियों को
उगाने को सीखा साथ ही प्रयोगशाला अपशिष्ट तथा जल संचय की जानकारी प्राप्त की l डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, आइक्यूएसी डायरेक्टर ने मधुमक्खी पालन, जैविक कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को जैविक प्रबंधन, जीव- जंतु पहचान के तरीके एवं इंडस्ट्रियल एंटोंमोलॉजी के बारे में बताया। डॉक्टर एच एन तिवारी ने वर्मी कंपोस्ट बनाना तथा डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह रघुवंशी ने मुर्गी पालन तथा डेयरी पशुओं के भोजन, प्रजनन एवं बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ दीपक पांडे ने इवेपरीमीटर, सॉइल टेंपरेचर डिवाइस, विंड वाने तथा मौसम वेदशाला के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने प्लांट ब्रीडिंग और बायोटेक्नोलॉजी की जानकारी दी।
डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव ने फूड प्रिजर्वेशन अदरक और फूलों का एक्सट्रैक्ट बनाने तथा फलों की जेली बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही इंजीनियर विपुल अग्रवाल ने गोबर गैस के बारे में जानकारी दी। डॉ वाई के सिंह ने मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर हो सकते हैं, के बारे में बताया। शैक्षिक भ्रमण में जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना सिंह तथा वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज सिंह ने भी सहभागिता की l भोजन उपरांत समस्त छात्र छात्रों ने लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी में भ्रमण किया इस कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।



0 Comments