Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनी गुप्ता जी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पार्षद कैंप कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर दंपत्ति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

ओम शांति दीदी के आशीष वचन के साथ क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ व होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनी गुप्ता जी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पार्षद कैंप कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर दंपत्ति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की ओम शांति दीदी सुनीता दीदी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु पसंद भवन, बिजनौर रोड, गौरी सरोजिनी नगर लखनऊ द्वारा संजय गुप्ता जी एवं सोनी गुप्ता जी को आशीर्वचन प्रदान किए गए तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश जी, प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी, विधान परिषद सदस्य माननीय अवनीश जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्य प्रकाश गुलहरे जी, रामाशंकर त्रिपाठी जी, पार्षद के.एन. सिंह जी, विधायक प्रतिनिधि एस.एन. दीक्षित जी, सारिका शुक्ला जी, राजेंद्र जी, अभिषेक जी, विजय प्रकाश द्विवेदी जी, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजेंद्र जी, मनोज पाठक जी, शिव सोनी जी, राजेश दुबे जी, नागेंद्र जी, अक्षांश रमन जी, भाजपा की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सोनी जी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय राय जी, युवा मोर्चा के क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य अरमान जी, बाबूलाल लोधी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी (माता) ने भी अपने पुत्र संजय गुप्ता जी एवं पुत्रवधू सोनी गुप्ता जी को उनकी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर स्नेहिल आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

सभी उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने संजय गुप्ता जी एवं सोनी गुप्ता जी को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली मिलन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया।

Post a Comment

0 Comments