Ticker

6/recent/ticker-posts
Showing posts from March, 2026Show All
 लखनऊ। राजधानी में डिफेंस तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी पहल सामने आई है। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में रविवार को सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी द्वारा एनडीए व सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए “मॉक टेस्ट 2.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह परीक्षा देशभर के 38 सेंटरों पर एक साथ आयोजित हुई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया
 आलमबाग के कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित सहसेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को शनि देव स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री नीलवर्णंम संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
लखनऊ। आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में द रिचमण्ड फैलोशिप सोसाइटी (इंडिया), लखनऊ शाखा की ओर से “मानसिक स्वास्थ्य, संबंधों में द्वंद्व एवं युवा” विषय पर एक सार्थक संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की।
लखनऊ। आज भागीदारी भवन, लखनऊ में आयोजित युवा संसद 2026 में अपने विचार साझा करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं की शक्ति, जिम्मेदारी और देश की प्रगति में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक, विचारशील और एकजुट रहने का संदेश दिया।
 लखनऊ। डॉ. Rajeshwar Singh, विधायक, सरोजनीनगर, FHRAI Wedding & MICE Tourism Conclave 2026 में मुख्य वक्तव्य देते हुए पर्यटन, आतिथ्य और MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) क्षेत्र की भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका को
 आज दिनांक 29/3/26सरोजिनी नगर प्रथम पार्षद कैंप कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 आज दिनांक 29 मार्च 2026 को जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला लखनऊ इकाई की नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि पावर कॉरपोरेशन में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के साथ गंभीर अन्याय किया जा रहा है। अत्यंत अल्प वेतन पर कार्य कर रहे इन कर्मियों की न केवल अनदेखी की जा रही है, बल्कि उन्हें बड़े पैमाने पर सेवा से हटाया भी जा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
25 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश ग्राम चौकीदार सभा का आयोजन खुर्रम नगर चौराहा स्थित एस.के. पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 में बुधवार को कृष्णलीला के छठे दिन का मंचन जरासंध द्वारा लगातार सत्रह बार आक्रमण किए जाने से होता है जब जरासंध के हमलों से त्रस्त मथुरा वासियों की सुरक्षा के लिए श्रीकृष्ण मथुरा छोड़ने का कठिन निर्णय लेते हुए यदुवंशियों के साथ पश्चिमी तट पर स्थित कुशस्थली जो समुद्र के बीच स्थित स्थल है वे उसी स्थान पर द्वारिका नगरी का निर्माण करते हैं।
विकसित सरोजनीनगर अभियान के अंतर्गत एलडीए द्वारा आयोजित संवाद, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
आज दिनांक 25/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत पंडित खेड़ा एवं अमौसी गौरी क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रेटिंग में पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार को आधार बनाते हुए इनके प्रस्तावित निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति ने कहा कि जब दोनों निगमों की कार्यक्षमता लगातार बेहतर हो रही है, तो निजीकरण का कोई औचित्य शेष नहीं रह जाता।
लखनऊ मेरा युवा भारत लखनऊ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित पाण्डेय कॉम्प्लेक्स में युवा मंडल सम्मेलन एवं खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया।
लखनऊ। आज एलडीए कॉलोनी, पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता ने अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा तथा सरोजनीनगर के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। यह जनसंवाद कार्यक्रम जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की मजबूत कड़ी के रूप में स्थापित हुआ।
 लखनऊ कमिश्नरेट थाना काकोरी पुलिस टीम द्वारा एक घण्टे के अन्तर पर हुई  लूट की घटनाओं का 48 घण्टे के अन्दर  02 नफर लुटेरे अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी में आर्य वीर पार्टी ने कथित “यूजीसी 2026 कानून” के विरोध में जोरदार आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने इस कानून को “अधर्म व अहंकार के विरुद्ध धर्मयुद्ध” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही, सवर्ण समाज के अधिकारों और सुरक्षा के लिए “सवर्ण आयोग” के गठन की भी मांग उठाई गई है।
Load More That is All