लखनऊ में छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा प्रशिक्षण जागरूकता कैंप आयोजित
राजधानी लखनऊ में छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से के तत्वाधान में में मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण का जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के महत्व को समझते हुए विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखकर स्वयं को सुरक्षित बना सकें।
इस सफल आयोजन में कॉलेज की फिजिकल एजुकेशन प्रशिक्षिका ममता डोगरा, सिद्धि जायसवाल, डॉ. रिचा चंद तथा कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जीत कुने डो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुधीर कुमार शर्मा के साथ-साथ प्रताप सिंह यादव, नकुल गौड़, ए.के. सक्सेना, अतुल कृष्णदेव और आलोक सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस जागरूकता कैंप ने छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने का संदेश भी दिया।


0 Comments