Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

सवर्ण युवा महासभा राष्ट्रीय कार्यालय गौरी विहार लखनऊ में आज चिरंजीव भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी कृष्णा नगर निवासी सुमन श्रीवास्तव को कैंट लखनऊ का विधानसभा संयोजक मनोनीत किया गया।

सवर्ण युवा महासभा ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम समाजसेवी सुमन श्रीवास्तव विधानसभा संयोजक कैंट लखनऊ मनोनीत

सवर्ण युवा महासभा के  राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशेष आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट जनों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि हम हिंदूवादी विचारधारा के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और अक्षय तृतीया के अवसर पर आज एक पोस्टर जारी किया है  "गर्व से कहो हम हिंदू हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।।" उन्होंने कहा कि हम घर-घर तक अपनी विचारधारा को पहुंचाएंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प भारत के बच्चे बच्चे को दिलाएंगे। 


भगवान राम के चित्र के साथ स्लोगन लिखा हुआ यह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित  किया गया।

 सम्मानित किए गए समाजसेवियों में और औरावां के पूर्व प्रधान विनोद शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला ,लतीफ नगर से सत्येंद्र शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष  नीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति श्रीवास्तव, नवनियुक्त विधानसभा संयोजक और समाजसेवी सुमन श्रीवास्तव, नीलू शुक्ला राष्ट्रीय सचिव, गोविंद मणि तिवारी राष्ट्रीय सचिव, शिव मोहन तिवारी राष्ट्रीय सचिव,अर्जुन सिंह जिला अध्यक्ष लखनऊ, अवधेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, सतीश द्विवेदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ,अनिल सिंह जिला सचिव लखनऊ, दिनेश चंद्र शुक्ला वार्ड अध्यक्ष सरोजिनी नगर प्रथम, जितेंद्र कुमार समाजसेवी, राहुल सिंह, मोहित कुमार, रमन श्रीवास्तव, मृदुल पांडे, शैलेंद्र यादव बब्बू, राजेश सिंह भदोरिया पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष लखनऊ इत्यादि बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर आए हुए सभी सम्मानित समाजसेवियों अतिथि गणों एवं पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल माला अर्पित कर परशुराम भगवान का जन्मोत्सव  मनाया एवं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments