Ticker

6/recent/ticker-posts
Showing posts from September, 2026Show All
 सिद्धपीठ कुरुड़ में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के समापन अवसर पर आज *जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* कुरुड़
  सरोजिनी नगर लखनऊ । सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राजधानी लखनऊ के सुनियोजित एवं दीर्घकालीन विकास के लिए आगामी राज्य
 सरोजिनी नगर लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 में श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और
मथुरा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान व
ङमौके पर एडीएम सिटी राज कुमार मित्तल एवं एसडीएम आकाश सिंह तहसीदार ऋतुराज शुक्ला व एसीपी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं।।
 लखनऊ, 04 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
 लखनऊ। भारी बरसात को देखते हुए जहां विभागीय स्तर पर सड़क खोदने और निर्माण कार्यों पर रोक के निर्देश बताए जा रहे हैं, वहीं लाटूश रोड स्थित शुक्ला स्वीट के सामने कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर गड्डा खोदे जाने का मामला सामने आया है।
 सरोजिनी नगर प्रथम। आज दिनांक 4/9/26 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज अपने वार्ड क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर
आज दिनांक 4 सितंबर 2026दिन शुक्रवार को वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 के बदाली खेडा ( मानव जागृति इंटर कॉलेज के पास) कौशल रावत के घर से लेकर महिमा के घर होते हुए श्री लाल सिंह जी के मकान तक लगभग 110 मीटर लंबी 4 मीटर चौंडी
*सरोजिनी नगर प्रथम में लगातार रोशन हो रही गलियां, पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयास से मार्ग प्रकाश व्यवस्था को मिल रही गति* आज दिनांक 3/9/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में निरंतर जारी है मार्ग प्रकाश का कार्य, क्षेत्रवासियों को मिल रही अंधेरे से राहत सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य निरंतर जारी है। माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के प्रयास एवं सौजन्य से वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं, जिससे रात के समय गलियों और मार्गों में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में आज शमशेरपुर में शैलेंद्र यादव जी के यहां दो लाइट, दरोगा खेड़ा में अर्पण जी के यहां, विवेक अमौसी क्षेत्र में, दिनेश कुमार मिश्रा जी के यहां हनुमानपुरी गली नंबर 6 तथा पवन लाल जी के जेपी लॉन में नई लाइटें लगवाई गईं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से मार्ग प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानी होती थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद जी ने तत्काल संबंधित स्थानों पर लाइट लगवाने की व्यवस्था कराई। माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि “वार्ड की जनता की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर जीवन व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। मार्ग प्रकाश की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड में निरंतर कार्य कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि सरोजिनी नगर प्रथम की प्रत्येक गली, मोहल्ले और प्रमुख मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, ताकि क्षेत्रवासियों को रात में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।” पार्षद जी ने कहा कि वार्ड में मार्ग प्रकाश का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जहां भी स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या सामने आएगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने मार्ग प्रकाश की समस्या का समाधान कराने के लिए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से वार्ड में लगातार विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ | दिनांक : 03/09/2026  डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से ग्राम सरसवां, अर्जुनगंज मंडल से निकली 63वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा, अयोध्या धाम के दर्शन के साथ संपन्न  डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में अब तक 8,800 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीरामलला सहित अयोध्या धाम के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन  डॉ राजेश्वर सिंह की ‘कोई वंचित न रहे’ की भावना से वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं जरूरतमंद परिवारों को मिला प्रभु दर्शन का लाभ  सरोजनीनगर में रामभक्ति, सेवा एवं संस्कारों की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित; 63 यात्राएं, 8,800+ श्रद्धालु और सेवा का निरंतर संकल्प - डॉ राजेश्वर सिंह  लखनऊ। प्रभु श्रीराम केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, सेवा और राष्ट्रधर्म के सजीव प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा आज एक प्रेरणादायी जनसेवा अभियान का स्वरूप धारण कर चुकी है।  इसी क्रम में ग्राम सरसवां, मंडल अर्जुनगंज से 63वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन के साथ अयोध्या धाम के अन्य प्रमुख मंदिरों एवं पवित्र आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन किए तथा रामनगरी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव प्राप्त किया। यह यात्रा केवल अयोध्या धाम तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश लेकर आगे बढ़ने वाला अभियान बन चुकी है।  रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का शुभारंभ 27 सितंबर 2022 को डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती तारा सिंह जी की पावन स्मृति में किया गया था। इस सेवा-यात्रा का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम ले जाकर प्रभु श्रीरामलला सहित प्रमुख मंदिरों एवं पवित्र स्थलों के दर्शन कराना है। डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में अब तक 8,800 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन के साथ विभिन्न तीर्थस्थलों की आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर चुके हैं।  यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जलपान, भोजन, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम के प्रमुख मंदिरों एवं पवित्र स्थलों में दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति प्राप्त की। उन्हें रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता एवं प्रसाद भेंटस्वरूप प्रदान किया गया। "जय श्रीराम" के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।  डॉ. राजेश्वर सिंह के विचारों के अनुरूप इस यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन कराना नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, त्याग, सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म—को जन-जन तक पहुंचाना भी है। यह अभियान नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और अपनी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद परिवारों को आस्था के प्रमुख केंद्रों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।  63वीं यात्रा के साथ रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा सेवा अभियान ने 8,800 से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है। यह उपलब्धि निरंतर सेवा, जनसहभागिता और सरोजनीनगर के श्रद्धालुओं की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है।  सरोजनीनगर परिवार के लिए यह यात्रा अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, बुजुर्ग सम्मान और सामाजिक एकता का सशक्त जनआंदोलन बन चुकी है। संकल्प है कि सरोजनीनगर में रामभक्ति, सेवा और समरसता की यह अखंड ज्योति निरंतर प्रज्ज्वलित होती रहे।  जय श्रीराम।
 ने आज यहां गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सनातन पदयात्रा रैली निकाली। रैली के शुभारम्भ पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा योगी सेना भारत पूरे
 लखनऊ, 3 सितंबर 2026: टाउन हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी शाखाओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को हर्षोल्लास, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर
 लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने आज अपनी अपनी शाखाओं और कार्यालयों में देशव्यापी पोस्टर अभियान चलाया।
Load More That is All