Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ, 4 जून 2026। पण्डित खेड़ा निवासी कैप्टन वी.के. सिंह के पुत्र लेफ्टिनेंट विनय सिंह के पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक पूर्ण कर लखनऊ आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, गर्व और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

लेफ्टिनेंट विनय सिंह का पण्डित खेड़ा में भव्य स्वागत, क्षेत्रवासियों ने किया अभिनंदन


लखनऊ, 4 जून 2026। पण्डित खेड़ा निवासी कैप्टन वी.के. सिंह के पुत्र लेफ्टिनेंट विनय सिंह के पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक पूर्ण कर लखनऊ आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, गर्व और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

लेफ्टिनेंट विनय सिंह के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं महिलाएं एकत्रित हुए। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं तथा देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर उनके पिता कैप्टन वी.के. सिंह ने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट विनय सिंह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने वाली परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की पारिवारिक परंपरा को उनके पुत्र ने आगे बढ़ाया है।

स्वागत समारोह में पण्डित खेड़ा समग्र विकास समिति के अध्यक्ष विनीत मिश्रा सहित अमित सिंह, प्रमोद मिश्रा एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर लेफ्टिनेंट विनय सिंह का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, अनुशासन और देश सेवा के प्रति समर्पण से युवा पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

रिपोर्ट: दिनेश कुमार
GSNB News 24 Life

Post a Comment

0 Comments