Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर लखनऊ. पर्यावरण दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी दुत कार्य बल बिजनौर लखनऊ द्वारा बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे आम अमरूद कटहल व जामुन आदि के वृक्षो को लगाया गया। इस

 91 वीं वाहिनी दूत्त बल द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

सरोजिनी नगर लखनऊ. पर्यावरण दिवस के अवसर पर 91वीं वाहिनी दुत कार्य बल बिजनौर लखनऊ द्वारा बृहद स्तर पर  वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे आम अमरूद कटहल व जामुन आदि के वृक्षो को लगाया गया। इस 


अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए वृक्ष रोपण के साथ- साथ  पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर कमाण्डेण्ट श्री जीतेन्द्र कुमार ओझा द्वारा उपस्थित अधिकरियों एवं जवानो को संबोधित कर वृक्षो की स्वस्थ जीवन हेतू आवश्यकता एवं अनिवार्यता को रेखांकित किया गया। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि वे पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं व इससे वन्यजीवों को भी आश्रय मिलता है । इस मौके पर  91वीं वाहिनी दुत कार्य बल के मयंक तिवारी द्वितीय कमान अधिकारी,  आलोक कुमार, उप कमाण्डेन्ट अरुण तिवारी उपकमाण्डेट एवं अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानो ने अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments