Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

दिनांक13/10/ 2025 को प्रातः 11:00 बजे सिद्धार्थ नगर गौरी बिहार सरोजिनी नगर प्रथम क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया।

 *पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया गौरी बिहार की सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास, क्षेत्रवासियों में हर्ष

दिनांक13/10/ 2025 को प्रातः 11:00 बजे सिद्धार्थ नगर गौरी बिहार सरोजिनी नगर प्रथम क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया

 इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी, पूर्व सांसद श्री कौशल किशोर जी, नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, नगर आयुक्त महोदय, मंडल अध्यक्ष श्री के. के. श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सहित अनेक सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से आज पार्षद गीता देवी गुप्ता जी सरोजिनी नगर प्रथम के अर्थक प्रयासों से क्षेत्रीय जनता के सहयोग व आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

इस शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत गौरी बिहार सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई:

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी भी सशक्त रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “इस विकास कार्य को पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के नेतृत्व में किया जाएगा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का यह शिलान्यास हमारे समर्पण का प्रमाण है, और हम आगे भी इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।”

शिलान्यास स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से  सन्नू कनौजिया सुरेंद्र रोहिल्ला विजय शंकर विपिन सिंह कंचन सिंह हिमांशु शर्मा इंद्रजीत शर्मा संजय सिंह कुलदीप सिंह रामबाबू शकुंतला किशनलाल मनोज शर्मा कमल किशोर यादव संतोष शर्मा बिना सिंह गुड्डी पांडे शैल कुमारी सुनीता रामदुलारी ओमप्रकाश शांति सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

स्थानीय जनता ने पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जी एवं नगर प्रशासन का आभार प्रकट किया, साथ ही भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्यों की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments