Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को नेशनल पी. जी. कॉलेज, लखनऊ के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा "राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह" (अक्टूबर 2-8, 2025) मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 'वन्य जीव सप्ताह' का उद्देश्य वन्य जीवों के संरक्षण एवं उनका

लखनऊ 'मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व' से होगा 'जैव विविधता का संरक्षण'

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को नेशनल पी. जी. कॉलेज, लखनऊ के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा "राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह" (अक्टूबर 2-8, 2025) मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 'वन्य जीव सप्ताह' का उद्देश्य वन्य जीवों के संरक्षण एवं उनका

प्रकृति के लिए महत्त्व समझाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अविजीत चटर्जी (अध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग) ने बताया कि वन्य जीवों का पारिस्थितिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। ये पृथ्वी के पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखते हैं एवं भोजन, औषधि, और अन्य उत्पादों के स्रोत हैं।  जन्तु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि वन्य जीव मानव संस्कृति की पहचान का हिस्सा हैं। वन्य जीव हमारे पर्यावरण को स्वस्थ रखने, जैव विविधता बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. अर्चना सिंह (असि. प्रो., जन्तु विज्ञान विभाग) ने बताया कि इस वर्ष वन्य जीव सप्ताह की थीम 'मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व' है।  यह मानव-वन्यजीवों के संघर्ष विराम को प्राथमिकता देता है। डॉ. अनुज सिंह (असि. प्रो., वनस्पति विज्ञान विभाग) ने बताया कि वन्य जीवों का संरक्षण जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और मनुष्य को प्रकृति के करीब लाने में भी मदद करता है। इस अवसर पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन एवं काव्य पाठ के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण पर अपने मत प्रस्तुत किए। इस जागरूकता कार्यक्रम में 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments