Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा युद्ध बंदूकों का नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता का है—यह AI War है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी शक्तियाँ Artificial Intelligence के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं और आने वाले समय में AI वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को दिशा देगा।

“21वीं सदी का सबसे बड़ा युद्ध बुद्धिमत्ता का — UP को बनना होगा AI लीडर: डॉ. राजेश्वर सिंह”


AI Innovation Fund, AI Commission व Startup Seed Policy पर CM को पत्र लिखकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिए सुझाव

AI Revolution पर डॉ. राजेश्वर सिंह का बड़ा संदेश—युवा बनें Technology Creatorसरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा युद्ध बंदूकों का नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता का है—यह AI War है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी शक्तियाँ Artificial Intelligence के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं और आने वाले समय में AI वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे युवा शक्ति है, जहाँ 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह अवसर तभी सार्थक होगा जब युवा केवल technology users नहीं, बल्कि technology creators, innovators और leaders बनेंगे।


डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि AI केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि defence, cyber security, healthcare, agriculture, governance, education और रोजगार का भविष्य है।


युवाओं के लिए आह्वान

Coding सीखें

Data को समझें

Critical thinking विकसित करें

Technology को create करने की दिशा में आगे बढ़ें


उन्होंने कहा:

“जो देश AI लिखेगा, वही भविष्य का इतिहास लिखेगा।”


उत्तर प्रदेश के लिए नीति दिशा


डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को AI adoption से आगे बढ़कर AI innovation और AI talent creation का केंद्र बनना होगा। इसके लिए बड़े स्तर पर निवेश, मजबूत innovation ecosystem और startups को प्रोत्साहन आवश्यक है।


इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री को दिए अपने सुझावों में—


UP AI Research & Innovation Fund

UP AI Commission

AI startups, incubators एवं innovation hubs के लिए Seed Funding Policy

जैसे महत्वपूर्ण कदम सुझाए हैं।


डॉ. सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश और भारत AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाएं।


“Gear Up, Skill Up, Rise Up — भारत का युवा भविष्य का निर्माता है।”

Post a Comment

0 Comments