Ticker

6/recent/ticker-posts

माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता सरोजिनी नगर प्रथम के सौजन्य एवं अथक प्रयासों से आज दिनांक 29.04.2026 को हैडिल पुलिस चौकी के पास स्थित मंदिर परिसर में नई बोरिंग एवं पानी की टंकी स्थापित कराने का कार्य प्रारंभ कराया गया। इस जनहितकारी कार्य के पूर्ण होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

पार्षद गीता देवी गुप्ता के सौजन्य से मंदिर परिसर में नई बोरिंग एवं पानी की टंकी स्थापना कार्य प्रारंभ

माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता सरोजिनी नगर प्रथम के सौजन्य एवं अथक प्रयासों से आज दिनांक 29.04.2026 को हैडिल पुलिस चौकी के पास स्थित मंदिर परिसर में नई बोरिंग एवं पानी की टंकी स्थापित कराने का कार्य प्रारंभ कराया गया। इस जनहितकारी कार्य के पूर्ण होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

यह महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को स्वीकृति दिलाई और अपने निरंतर प्रयासों से इसे धरातल पर उतारने का सराहनीय कार्य किया।

इस अवसर पर  युवराज गुप्ता भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि वार्ड में जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर निरंतर कराए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्या होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर तत्पर हैं।

क्षेत्रवासियों ने माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है। इस पहल से न केवल मंदिर परिसर में पेयजल की सुविधा सुदृढ़ होगी, बल्कि आसपास के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments