Ticker

6/recent/ticker-posts

विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लखनऊ द्वारा आयोजित “पेलिएटिव केयर” विषयक द्विदिवसीय कार्यशाला

विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लखनऊ द्वारा आयोजित “पेलिएटिव केयर” विषयक द्विदिवसीय कार्यशाला

विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लखनऊ द्वारा विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के प्रथम तल स्थित सेमिनार हॉल में दिनांक 29 एवं 30 मई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक “पेलिएटिव केयर” विषय पर द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं के ज्ञान एवं कौशल को जीवन-सीमित रोगों से पीड़ित रोगियों की समग्र देखभाल के प्रति विकसित करना था। कार्यशाला का उद्देश्य दर्द प्रबंधन, भावनात्मक सहयोग, आध्यात्मिक देखभाल, संप्रेषण कौशल तथा जीवन के अंतिम चरण की देखभाल संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना भी था।

कार्यशाला का शुभारम्भ प्रातः 10ः00 बजे मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर सुश्री गंगा पोटाई के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तथा उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी महाराज ने पेलिएटिव केयर की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।* अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पेलिएटिव केयर गंभीर, दीर्घकालिक एवं जीवन-घातक बीमारियों से पीड़ित रोगियों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए:-*


*पेलिएटिव केयर में नर्स की भूमिका - सुश्री जयप्रभा अग्रवाल*, उप नर्सिंग अधीक्षक, मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ।


*दर्द का आकलन एवं प्रबंधन - डॉ. राखी गुप्ता,* परामर्शदाता स्पाइन एवं पेन फिजिशियन, विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ।


*जीवन के अंतिम चरण की देखभाल - डॉ. संजीत बोस,* इंटेंसिविस्ट, विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ।


*गृह आधारित एवं सामुदायिक पेलिएटिव केयर - डॉ. एन. वेंकटलक्ष्मी*, प्राचार्या, विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक स्कूल एण्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लखनऊ।


कार्यशाला के प्रथम दिवस ने छात्राओं को समग्र रोगी देखभाल तथा नर्सिंग अभ्यास में सहानुभूति एवं करुणा के महत्व को बेहतर ढंग से समझने में सहायता प्रदान की। पेलिएटिव केयर कार्यशाला प्रतिभागियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम ने दीर्घकालिक एवं असाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों की समग्र देखभाल के संबंध में छात्राओं के ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ को समृद्ध किया।

कार्यशाला का सफल समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


*(स्वामी मुक्तिनाथानन्द)*

सचिव

Post a Comment

0 Comments