आरा मशीन संचालक पर हुए हमले का टिम्बर व्यापारियों ने किया विरोध
लखनऊ आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को टिम्बर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी थाना प्रभारी से भेंट कर आरा मशीन संचालक जितेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद सहित अन्य दो पर हुए जानलेवा हमले का विरोध किया साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की जिस पर थाना प्रभारी महोदय ने टिम्बर व्यापारियों के प्रतिनिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही होगी और कोई भी हमलावर बख्शा नहीं जाएगा।मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार की रात एक लकड़ी लदी गाड़ी के विवाद में काकोरी क्षेत्र के कुछ दबंगों द्वारा ऐशबाग के टिम्बर व्यापारी जितेंद्र सिंह की रिवॉल्वर छीन कर जितेंद्र सिंह और ब्रह्मानंद के ऊपर फायर कर दिया जिसमें दोनों बाल बाल बच गए उसके पश्चात दोषीगण जितेंद्र की रिवॉल्वर ले कर फरार हो गए नामजद 8 लोगों में से 5 लोगों को आज जेल भेज दिया गया बाकी 3 की तलाश जारी हैl प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवाशीष, लखनऊ सॉ मिल ऑनर्स के अध्यक्ष विनोद यादव,अख्तर खान,एजाज खान अच्छू,विजय अग्रवाल,हरिकेश वर्मा,वसीम अहमद,दीपक शर्मा, अभय प्रताप सिंह,बबलू,अयाज सहित दर्जनों व्यापारीगण मौजूद रहे।
*भवदीय*
*मोहनीश त्रिवेदी*

0 Comments