Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पार्षद कैंप कार्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुजुर्ग सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता के जन्मदिवस पर पार्षद कैंप कार्यालय में भव्य बुजुर्ग सम्मान दिवस का आयोजन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पार्षद कैंप कार्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुजुर्ग सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के संस्थापक श्री प्रेम खरखवाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रदीप जी, श्री अखिलेश जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री रामाशंकर त्रिपाठी जी, श्री नानक चंद्र लाखवानी जी, श्री सत्य प्रकाश गुलेरी जी, पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वासुदेव मौर्य जी, श्री अनिल बाजपेयी जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री के.एन. सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बुजुर्गों एवं महिलाओं का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और समाज के वरिष्ठजनों का आदर ही एक सशक्त एवं संस्कारित समाज की पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह, गौरी शंकर, हनुमान, सुशीला देवी एवं सखी चंद्र सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं रंजन, कमलावती, कमला देवी, पुष्पा देवी, अनीता, सुनीता, रानी देवी, फूल कुमारी, सुशीला देवी, हेमलता, विमला जी, सुनीता, प्रेमलत व अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया  क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी अपना जन्म दिन प्रति वर्ष बुजुर्ग सम्मान दिवस के रूप मे मनाते है

Post a Comment

0 Comments