Ticker

6/recent/ticker-posts

बंथरा। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बंथरा स्थित सिकन्दरपुर वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर के सामने में दिन मंगलवार की शाम प्रियंका सिंह संस्थापक एवं सचिव भू.पु. अखिल भारतीय खिलाड़ी, भारतीय खेल प्राधिकरण के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सीएस पुष्पेंद्र प्रताप सिंह

 जब गांव के बच्चे होंगे प्रशिक्षित, तभी देश का नाम होगा रोशन : पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष 

बंथरा में ओमकारा ट्राइडेंट फाउंडेशन का भव्य शुभारम्भ

मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प फाउंडेशन ने किया उद्घाटन 

जो बच्चे अभाव में नहीं खेलकूद पाते, उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधा देकर योग्य खिलाड़ी बनाना हमारा उद्देश्य : प्रियंका सिंह संस्थापक

बंथरा। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बंथरा स्थित सिकन्दरपुर वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर के सामने में दिन मंगलवार की शाम प्रियंका सिंह संस्थापक एवं सचिव भू.पु. अखिल भारतीय खिलाड़ी, भारतीय खेल प्राधिकरण के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सीएस पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प फाउंडेशन ने ओमकारा ट्राइडेंट फाउंडेशन के कार्यालय का फीता काटकर भव्य उद्घाटन करते हुए शुभारम्भ किया। इस मौके पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ओमप्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष भू.पु. बॉलीबाल कोच भारतीय खेल प्राधिकरण, हरीश कुमार 

संरक्षक आई पी एस सेवा निवृत्त, अवधेश चौहान कोषाध्यक्ष भू.पु. भारतीय सेना, निवेदक रवि प्रकाश सिंह (प्रिंस) उपस्थित रहें। उद्घाटन पश्चात प्रियंका सिंह संस्थापक ने फाउंडेशन के उद्देश्यों के बारे में बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर गांव क्षेत्र से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को, जो अभाव के चलते उचित स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं ,और उन्हें उच्चतर पर प्रक्षिक्षण देना, उनके लिए प्रतियोगिता का संचालन करना और उन्हें उच्च स्तर का खिलाड़ी बनना जिससे कि अपने देश और समाज की उन्नति हो सके। इसके साथ ही साथ योग को भी गांव क्षेत्र समाज में बढ़ावा देना और प्रसारित करना , जिससे कि समाज के जीवन शैली में अभूतपूर्व बदलाव आ सके और समाज से सभी वर्गों जो शोषित या पीड़ित अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं उन्हें भी उनके योग्यता के आधार पर प्रसाधन सुविधाओं का सहयोग देना और दिलाना, यही हमारा प्रथम कर्तव्य रहेगा। इसी क्रम में मुख्य अतिथि  

पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प फाउंडेशन ने संस्थापक द्वारा बताए गए उद्देश्यों का समर्थन देते हुए कहा कि हम फाउंडेशन के सभी जनहित कार्यों को लेकर मौजूदा सरकार को अवगत कराएंगे। साथ ही गांव के बच्चों के खेलने का उचित प्रसाधन हेतु हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि अक्सर गांव के प्रतिभाशाली बच्चे खेलकूद प्रसाधन के अभाव में वंचित रह जाते है, इसलिए ऐसे बच्चों को निशुल्क खेलकूद की सुविधा देकर बेहतर से बेहतर खिलाड़ी बना सकते है। कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य एवं सम्मानित विशिष्ठ अतिथि बैसवारा कल्याण समिति अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत, हरिओम महामंत्री, इकबाल प्रधान रामनेर, मानवेंद्र पुष्प फाउंडेशन, अजय भदोरिया राष्ट्रीय खिलाड़ी वॉलीबॉल, दिनेश सिंह तालुकेदार, संजय कुमार (लाला रामस्वरूप कॉलेज बंथरा), भोला श्रीवास्तव उपस्थित रहें और आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments