गौरी बिहार (जे पी लॉन )में नाले की समस्या पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने दिखाई गंभीरता मौके पर बुलाए अधिकारी
जनता की परेशानी देख जताई नाराजगी, तत्काल कराया स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वे
लखनऊ, 29 अगस्त 2026। गौरी बिहार स्थित जेपी लॉन के पास लंबे समय से नाले की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी आज मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और नाले एवं जल निकासी की स्थिति देखकर नाराजगी व्यक्त की।
जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद जी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उनके निर्देश पर कैलाश जी AE ,अशोक जी JE एवं नगर निगम के लेखपाल सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं विस्तृत सर्वे किया गया।
इस दौरान पार्षद जी ने अधिकारियों को नाले की वर्तमान स्थिति, जल निकासी में आ रही बाधाओं तथा क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को लंबे समय तक इस प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान कराना प्राथमिकता है।
क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी ने भी इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय को रखा तथा जनहित में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। नाले की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या को गंभीरता से सुनने, तत्काल अधिकारियों को बुलाकर सर्वे कराने और समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कराने के लिए पार्षद जी का आभार व्यक्त किया।



0 Comments