Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी
Showing posts from May, 2025Show All
 प्रयागराज, 31 मईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई की मौजूदगी में शनिवार को हाईकोर्ट परिसर में 680 करोड़ से बने अधिवक्ता चैंबर्स व पार्किंग भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम को याद करते हुए बताया कि तब पीएम ने कहा था कि सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है। सीएम ने कहा कि कानून के शासन में बार-बेंच के साथ ही वादकारी का महत्व भी उतना ही है। सीएम ने अधिवक्ताओं का दर्द बयां किया और कहा कि टूटे चैंबर व पेड़ के नीचे बैठने के साथ ही अधिवक्ता हर विपरीत  परिस्थिति में कार्य करते हुए न्याय की जद्दोजेहद करते दिखते हैं।
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े शनिवार पर अमीत सिंह द्वारा तेलिबाग स्थिति श्री वारदानी हनुमान जी मंदिर में श्री रामचरित मानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना करके प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके उपरांत भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
लखनऊ। देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अहिल्या बाई होल्कर के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कर अमौसी (नादरगंज) तथा सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किए जाने का आग्रह किया है।
सरोजिनी नगर लखनऊ. सरोजनी नगर क्षेत्र के नटकुर पुलिया मोड़ बिजनौर रोड स्थित बाबा कांप्लेक्स राजधानी प्रेस क्लब कार्यालय में ज्येष्ठ माह के तीसरे बडे मंगल पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष, राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक संजय सिंह चौहान ने श्री रामचंद्र बजरंगबली की पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। आयोजक संजय सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की  त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरोजनीनगर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्याबाई होलकर जी के सेवा, न्याय और सशक्तिकरण के सिद्धांतों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज तक पहुँचाना रहा। सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर रोड गौरी स्थित डीवीएसआर गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या मौजूद थे
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को मनीमोंटा मार्केट, सरस्वती पुरम, रायबरेली रोड स्थित पी. के. पैथोलॉजी लैब में अत्याधुनिक कैंसर जांच यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, "कैंसर की लड़ाई जागरूकता से शुरू होती है और समय पर जांच से जीती जा सकती है।
 आज नारायणपुर में आयोजित "तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" एक अद्वितीय और प्रेरणादायक आयोजन रहा। इस भव्य यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशिष्ट बना दिया। यह यात्रा "ऑपरेशन सिंदूर" की अद्वितीय सफलता और भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य व पराक्रम को नमन करने के लिए समर्पित थी।
लखनऊ।* सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को सराय शहजादी, बंथरा में राज्य के प्रथम सौर ऊर्जा संचालित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन मैसिव मोबिलिटी एवं इंजीनियर सोलरवाला द्वारा स्थापित किया गया है। इस अवसर पर विधायक ने कंपनी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “सौर ऊर्जा केवल ऊर्जा का विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य से जुड़ी एक जिम्मेदारी है। जितना अधिक हम इसका उपयोग करेंगे, उतना ही हम स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”
लखनऊ।* जब कोई संगठन मजबूत होता है उसके कार्यकर्ता जागरूक होते हैं तभी वे विपक्ष के आरोपों का सटीक जबाब दे सकते हैं। विपक्ष के नरेटिव को तोड़ सकते हैं, विकास कार्यों और संगठन की विचारधारा को जन - जन तक पहुंचा सकते हैं। इसी लक्ष्य के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र के अलग - अलग मंडलों में कार्यशालों का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शहीद पथ स्थित होटल वी स्क्वायर में सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल पदाधिकारी सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाल में न केवल स्थानीय विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई, बल्कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का भी आह्वान किया गया
लखनऊ।* "मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र, हर कार्यकर्ता - विजयी भारत की नींव!'' इसी समर्पण भाव के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में नित नयी योजनाओं को संचालित करने के साथ संगठन को भी सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में विधायक द्वारा वृहस्पतिवार को गौरी स्थित होटल डीवीएसआर में 'सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल पदाधिकारी सम्मेलन’ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाल के दौरान उपस्थति अधिकाँश मंडल पदाधिकारियों - कार्यकर्ताओं, निगम पार्षदों के साथ बैठक कर संगठन को अधिक सुदृढ़, समावेशी बनाने की दिशा में गहन मंथन किया। साथ ही सभी मंडल पदाधिकारियों - कार्यकर्ताओं को विधानसभा में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया और विकास कार्यों से सम्बंधित विवरणिका भी प्रदान की गयी
लखनऊ।"जहाँ भक्ति होती है, वहाँ व्यवस्था भी दिव्यता का रूप ले लेती है।" सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा नियमित संचालित ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ इसी भावना की जीवंत मिसाल है। सरोजनीनगर क्षेत्र में मातृशक्ति और बुजुर्ग जनों की आस्था को साधनों का सम्बल प्रदान कर रही यह निःशुल्क बस सेवा केवल एक तीर्थयात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि उन वंचितों के लिए एक नवसंकल्प भी है जिन्हें जीवन में कभी अयोध्या जाने का अवसर नहीं मिला।
Load More That is All