हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बंथरा। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र बंथरा के डीके पैलेस में हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर के नेतृत्व में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण के लिए
चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को डीके पैलेस पर पौधे रोपे व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा गया पौधों का रोपण करके ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने
पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। वहीं पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाने मे सहयोगी हैं। साथ ही हमें
फल, फूल व लकड़ियां प्रदान करते हैं। वहीं पर संगठन चीफ कॉर्डिनेटर सरवन सिंह ने कहा कि विश्व की बढ़ती सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग से पूर्ण रूप से निजात पाने के लिए हमें अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने चाहिए इस मौके पर मौजूद संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब, संगठन प्रदेश प्रभारी आलोक प्रताप सिंह, संगठन मंत्री शशांक मिश्रा, संगठन उपाध्यक्ष रजत पांडेय,प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी रजनीश,जिला प्रभारी दिनेश कुमार ,अरुण रावत , अनंतु यादव , युवराज गौतम,राजन भारती समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।




0 Comments