Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम: आज दिनांक 7/9/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के गौरी बिहार स्थित छठ पूजा स्थल पर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता

गौरी बिहार छठ पूजा स्थल पर सड़क निर्माण कार्य का पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटन

सरोजिनी नगर प्रथम: आज दिनांक  7/9/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड के गौरी बिहार स्थित छठ पूजा स्थल पर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने विधिवत सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन के अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि गौरी बिहार छठ पूजा स्थल की सड़क बनने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ छठ पूजा के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने विकास कार्य में सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सरोजिनी नगर प्रथम को बेहतर एवं सुविधायुक्त वार्ड बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी सहित सम्मानित क्षेत्रवासी विनय श्रीवास्तव, रौनक यादव, मंजू यादव, सीमा सिंह, कमल सिंह, नंदिनी कश्यप, बबली, मालती, अंकित मौर्य, महाप्रसाद, राजू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments