पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 20 करोड़ रूtपये के चेक प्रदान किये गये।
श्री राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 29.08.2025 को विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों एवं दुर्घटना में विकलांग पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (च्ैच्) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से किये गये एमओयू के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत/विकलांग पुलिस कर्मियों को पुलिस सेलरी पैकेज (च्ैच्) के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किये जाते हैं इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा द्वारा पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं दुर्घटना में विकलांग पुलिस कर्मियों को करीब 20 करोड़ रूपये के चेक प्रदान किये गये, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत हैः
ऽउ0नि0 विनोद कुमार सिंह जनपद खीरी में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी मोटर साइकिल में ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 14.03.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनो को 2.00 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 प्रदीप कुमार जनपद मेरठ में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी कार में ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 30.04.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 नीरज कुमार जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी कार में दूसरी कार द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 16.03.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 शेषनाथ सिंह यादव जनपद प्रतापगढ़ में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी कार में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 08.02.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ उ0नि0 रवि कुमार दीक्षित कमिश्नरेट कानपुर नगर में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी स्कूटी में कार द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 15.08.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 90 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ महिला उ0नि0 नेहा शुक्ला कमिश्नरेट प्रयागराज में नियुक्त थीं, डियूटी के दौरान उनकी कार में डबल डेकर बस द्वारा टक्कर मारने से दिनांकः 12.12.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ मुख्य आरक्षी भोजराज शर्मा जनपद बदायूं में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान उनकी मोटर साइकिल फिसल जाने से गम्भीर चोट आने के कारण दिनांकः 11.10.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 95 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ मुख्य आरक्षी अनिल कुमार जनपद कन्नौज में नियुक्त थे, घर जाते समय वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 28.03.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी शाहरूख हसन जनपद शाहजहांपुर में नियुक्त थे, डियूटी के दौरान मोटर साइकिल से जाते समय पतंग का प्रतिबंधित मॉंझा गले में फॅंस जाने से रोड पर गिर जाने के कारण दिनांकः 11.01.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी अभय कुमार मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ में नियुक्त थे, कार से आते समय ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण दिनांकः 30.04.2025 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.90 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ महिला आरक्षी रूचि रानी जनपद रामपुर में नियुक्त थीं, पीआरवी पेट्रोलिंग के दौरान गाड़ी नाले में गिरने से डूबने के कारण दिनांकः 05.12.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ फायरमैन गयूर जनपद बागपत में नियुक्त थे, रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण दिनांकः 23.12.2024 को मृत्यु हो गयी, इनके परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी मयंक कुमार जनपद हाथरस में नियुक्त हैं, डयूटी के दौरान कार द्वारा टक्कर मार देने से दिनांकः 22.12.2024 को विकलांग हो गये, जिन्हें 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
ऽ आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार जनपद अम्बेडकर नगर में नियुक्त हैं, डयूटी के दौरान मोटरसाइकिल में कार द्वारा दिनांकः 28.11.2024 को टक्कर मार देने से बायें पैर की चोट में इन्फेक्शन के कारण इनका बायां पैर काटना पड़ा, जिन्हें 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, श्री आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भवन कल्याण सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबन्धक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबन्धक श्री कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक श्री शिशिकांत सिंह उपस्थित रहें।



0 Comments