वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी सत्य प्रकाश गुलहरे जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
आज दिनांक 2/10/25 नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश गुलहरे जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सरोजिनी नगर प्रथम माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता जी ने उनके आवास पर पहुंचकर गुलहरे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
अपने उद्बोधन में पार्षद गीता देवी गुप्ता जी ने कहा, “सत्य प्रकाश जी न केवल भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर
हैं, बल्कि समाजसेवा में भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। वे समाज के शिरोमणि हैं जिन्होंने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी है। उनके योगदान को शब्दों में समेटना कठिन है।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवीगण उपस्थित रहे और सभी ने गुलहरे जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।




0 Comments