Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में सुदर्शन न्यूज़ चैनल के छायाकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने पत्रकार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें उनके आवास से धोखे से बुलाकर गाड़ी में बैठाया गया, जहां कुछ लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से बेरहमी से हमला किया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा उनके नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की गई, तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा।

 लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला, हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में सुदर्शन न्यूज़ चैनल के छायाकार सुशील अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने पत्रकार सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें उनके आवास से धोखे से बुलाकर गाड़ी में बैठाया गया, जहां कुछ लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से बेरहमी से हमला किया। हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए और चेतावनी दी कि यदि दोबारा उनके नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की गई, तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा।

गंभीर रूप से घायल सुशील अवस्थी को मरणासन्न स्थिति में उनके घर के पास छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से पत्रकार समाज में आक्रोश है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा के निर्देश पर हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

लाल सिंह, चीफ- को आर्डिनेटर सरवन सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शशांक तिवारी,हिन्दुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला (अध्यक्ष)मो. शोएब,  जिला संगठन मंत्री शशांक मिश्रा,जिला प्रभारी दिनेश कुमार, राहुल कुमार

आज 21 नवंबर 2025 को लोक बंधु अस्पताल पहुंचे। सभी ने घायल पत्रकार से मुलाकात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की और आश्वस्त किया कि संगठन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

पदाधिकारियों ने कहा कि इस गंभीर हमले पर निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकार सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई गई है।

Post a Comment

0 Comments