Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय नेताजी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

 उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया श्रद्धेय नेताजी का जन्मोत्सव, केक काटकर आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय नेताजी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

अखिलेश यादव ने समारोह में पहुंचकर केक काटा और सभी व्यापारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “व्यापार जगत में निरंतर अग्रसर रहने वाले व हर संकट में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले व्यापारी भाइयों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने व्यापार नीतियों पर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।


कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। जिनमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—


प्रदेश अध्यक्ष: श्री विजय सिंह यादव


महामंत्री: शैलेंद्र लोधी


विधानसभा प्रभारी: सचिन कौशलेंद्र सिंह


कार्यालय सचिव: सतीश कुमार


गौरी इकाई अध्यक्ष: अवधेश कुमार यादव


उपाध्यक्ष: सुरेंद्र कुमार


महामंत्री: अक्षय यादव


कोषाध्यक्ष: जुनेद शेख



साथ ही कानपुर से आए साथी

धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजीव यादव, शिवपाल सिंह, फूलचंद यादव, आशीष शर्मा, संजय साहू, अवधेश कुमार साहू सहित कई सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम का सफल संचालन


पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव और अमरेश कुमार यादव द्वारा अत्यंत सुचारु रूप से किया गया।


कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द, व्यापारी एकता और नेताजी के प्रति गहरी श्रद्धा का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments