पार्षद राम नरेश रावत ने माoमहापौर जी की संस्तुति निधि व पार्षद निधि के अंतर्गत तीन रोड व नाली का किया शिलान्यास
आज 15 जनवरी 2026दिन गुरुवार को सरोजनी नगर द्वितीय 18 में रुस्तम विहार कॉलोनी मे मो. मुकीम के मकान से गणेश चौरसिया के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड नाली 140 मीटर लंबी चार मीटर चौड़ी तथा आश्रम एकेडमी इंटर कॉलेज से नीतू वाजपेई के घर तक सीसी सड़क और नाली लगभग 50 मीटर लंबी चार मीटर चौड़ी
तथा हरिओम नगर कॉलोनी में ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर से पूरन के घर तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली का 60 मीटर लंबी तीन मीटर चौड़ी नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी व विधायक आदरणीय डा.राजेश्वर सिंह जी के आशीर्वाद से पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के द्वारा किया गया
कार्यक्रम को धूप दीप द्वारा पूजा कार्य करवा कर जयराम यादव जी व फूलचंद गौतम से नारियल तुड़वाकर पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के द्वारा कार्य का शुभारंभ कराया गया
भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने बताया की यह रुस्तम विहार कॉलोनी की वर्षों से कच्ची पड़ी रोडे काफी महत्वपूर्ण थी जो की अब रोड व नाली का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा जो कि अब माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा रुस्तम विहार कॉलोनी व हरिओम नगर कॉलोनी मे दी गई धनराशि 31लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग रोड व नाली तथा सीसी रोड व नाली का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा
रुस्तम बिहार व हरिओम नगर के नागरिकों ने पार्षद रामनरेश जी को माला पहना कर तथा तथा पार्षद जी ने महापौर जी एवं माननीय विधायक जी के हर्षो उल्लास से नारे लगाए तथा रुस्तम बिहार के लोगों ने पार्षद जी को तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी प्रसन्नता प्रकट की इसके लिए जनता की तरफ से संतोष त्रिपाठी ने सभी को सधन्यवाद दिया
इसके लिए लखनऊ सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार, माननीय विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह जी, व माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, भाजपा नेता नीरज सिंह जी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार जी, तथा पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के सहयोग तथा आशीर्वाद से इस रुस्तम विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली, तथा सीसी रोड का नवनिर्माण कार्य होने जा रहा है आप सभी को कॉलोनी के समस्त निवासियों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार
शिलान्यास के कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, गोपाल, नवीन शर्मा, आयुष दीक्षित, अभय द्विवेदी, नेहा, अनीता देवी, गीता सिंह, सुनीता देवी,आदि आसपास के भाजपा कार्यकर्ता के लोग भी उपस्थित रहे




0 Comments