पार्षद रामनरेश रावत ने अपने प्रतिनिधि से सड़क व नाली निर्माण कार्य का कराया शिलान्यास
आज दिनांक 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को वार्ड सरोजनी नगर द्वितीय 18 में नारायणपुरी मे जगत नारायण के घर से एस. एन. यादव के घर से होते हुए संतराम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत जी के दिशा निर्देश से पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी के द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम को विधि पूर्वक पूजा कार्य करवाकर उमा शंकर वर्मा व अमर सिंह जी द्वारा नारियल फोडवाकर तथा शिव प्रताप सिंह जी से फाडवा मरवाकर कार्य का शिलान्यास पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट जी के दिशानिर्देश से प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी के द्वारा शिलान्यास किया गया
पार्षद प्रतिनिधि ने बताया है कि यह रास्ता लगभग 30 वर्षों से कच्चा पड़ा हुआ था जो जिससे रोड पर ही पानी भरता था इस कारण कॉलोनी के निवासियो को काफी समय से आने जाने के लिए काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा था
जो कि अब माननीय महापौर जी की निधि 8 लाख रुपए से 80 मीटर लंबी साँढे चार मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा
माननीय श्री राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार,माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय विधायक डा.राजेश्वर सिंह जी, व भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी,माननीय नगर अध्यक्ष श्रीआनंद द्रिवेदी जी, और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार पार्षद श्री राम नरेश रावत एडवोकेट जी के अथक प्रयास एवं सहयोग एवं आशीर्वाद से इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का नवनिर्माण कार्य होने जा रहा है जिसके लिए यहां के निवासियों के तरफ से तथा पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है
शिलान्यास कार्यक्रम में कुलदीप वर्मा सेक्टर संयोजक, रितेश दुबे बूथ अध्यक्ष, अनिल दुबे बूथ अध्यक्ष, गौतम कुमार, रमेश चंद, आशीष शर्मा, प्रिंस,मनीष सिंह, सुशील, सौरभ सिंह, मनोज, बृजभान रावत, शोभित,आदि कालोनी के निवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता तथा मंडल कार्यकर्ता के पदाधिकारी लोग उपस्थिति रहे 🙏



0 Comments