माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी की निधि 14 लाख की धनराशि से सड़क और नाली का शिलान्यास
आज दिनांक 21 जनवरी दिन बुधवार को सरोजनी नगर सेकंड 18 में 120 मीटर लंबी 4 मीटर चौड़ी मानस नगर में भूपेंद्र सिंह के मकान से विकास ओझा के घर होते हुए आवासीय स्कूल तक पुनर्निर्माण सड़क और नाली के कार्य का शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के द्वारा किया गया
शिलान्यास कार्यक्रम को पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करके पार्षद रामनरेश रावत ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया पार्षद रामनरेश रावत ने विकास ओझा व प्रीतम सिंह से नारियल तुड़वाकर तथा आर. एस. तिवारी जी से फाड़वा मरवा कर कार्य की शुरुआत की
पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया की यह मानस नगर की जो रोड लगभग 10-15 वर्षों से खराब हो जाने के कारण नालियों का पानी निकालना मुश्किल हो गया था जिससे जल निकासी सही ढंग से न हो पाने के कारण आवागमन पथ काफी समय से बाधित हो रहा था नालिया टूट कर जर्जर हो गई थी जिससे नालियों का पानी अगल बगल के खाली पड़े प्लाटों में ही पानी का भराव हो रहा था लेकिन अब सड़क व नाली बन जाने से लगभग 2 हजार लोगों को राहत मिलेगी आज इस शिलान्यास से लोगों में खुशी की लहर है तथा लोगों ने पार्षद जी को फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा पार्षद जी ने बुजुर्गों व मंडल कार्यकर्ताओं को माला पहना कर सम्मान किया
पार्षद जी ने लोगों के साथ माननीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी एवं महापौर सुषमा खर्कवाल जी के जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाए तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी एक दूसरे को साझा की इसके लिए यहां के निवासियों की तरफ से इस सड़क व नाली निर्माण के लिए पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने
माननीय राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार व माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी, एवं महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, भाजपा नेता नीरज सिंह जी,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, और नगर आयुक्त गौरव कुमार जी व पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी के सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्य होने जा रहा है जिसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार
शिलान्यास कार्यक्रम में कुलदीप वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, महेंद्र, प्रिंस, विकास मिश्रा, नीरज सिंह, तरुण पाठक, गौरव सिंह, दीपक शुक्ला, मनोज चतुर्वेदी, राजेंद्र दुबे आदि कॉलोनी के लोग व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!




0 Comments