Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम के गहरू गांव में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में साप्ताहिक समाधान कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में पार्षद गीता देवी गुप्ता स्वयं उपस्थित रहीं और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कराकर लोगों को बड़ी राहत दी गई।

सरोजिनी नगर प्रथम के गहरू गांव में पार्षद गीता देवी गुप्ता का साप्ताहिक समाधान कैंप, मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण

सरोजिनी नगर प्रथम के गहरू गांव में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता के नेतृत्व में साप्ताहिक समाधान कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में पार्षद गीता देवी गुप्ता स्वयं उपस्थित रहीं और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कराकर लोगों को बड़ी राहत दी गई।

समाधान कैंप में नागरिकों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार संशोधन एवं SIR फॉर्म संख्या-6 से जुड़े कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराए गए। पार्षद के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही, जिसने आम जनता को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा—
जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। समाधान कैंप का उद्देश्य यही है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान उनके गांव और वार्ड में ही मिल सके। मैं हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगी।

समाधान कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस जनहितकारी पहल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कैंप से समय और धन दोनों की बचत होती है तथा समस्याओं का समाधान शीघ्र मिलता है।

Post a Comment

0 Comments