Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 29/1/26 माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा आज काशीराम कॉलोनी में पार्षद आपके द्वारजनसेवा कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार संशोधन फॉर्म तथा फॉर्म संख्या 6 भरे गए। 18 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवक-युवतियाँ जिनकी अभी तक वोटर आईडी नहीं बनी थी, उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु फॉर्म भरवाए गए।

काशीराम कॉलोनी में पार्षद आपके द्वार जनसेवा कैंप का सफल आयोजन

आज दिनांक 29/1/26 माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा आज काशीराम कॉलोनी में पार्षद आपके द्वारजनसेवा कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार संशोधन फॉर्म तथा फॉर्म संख्या 6 भरे गए। 18 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर चुके ऐसे युवक-युवतियाँ जिनकी अभी तक वोटर आईडी नहीं बनी थी, उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु फॉर्म भरवाए गए।

कैंप के दौरान ब्लॉक पर शैलेंद्र सिंह (ईआरओ) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने फॉर्म संख्या 6 एवं वोटर आईडी कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। वहीं गहरू छंगा लाल प्राथमिक विद्यालय पर भी बीएलओ मौजूद रहे, जिन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को संपन्न कराया।

माननीय पार्षद जी ने सभी स्थलों पर स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया। इस दौरान माननीय पार्षद  बूथ पर उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरे कार्यक्रम की बारीकी से निगरानी की।

अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि

“जनता की सेवा ही हमारा पहला कर्तव्य है। हर पात्र नागरिक तक उसके अधिकार और सुविधाएँ पहुँचना हमारा संकल्प है। ऐसे जनसेवा कैंपों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से किया जा रहा है।”

कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी बताया।

Post a Comment

0 Comments