बसंत खेड़ा में पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा जनकल्याणकारी छठे कैंप का सफल आयोजन
आज दिनांक 29/1 /26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के नेतृत्व में आज बसंत खेड़ा क्षेत्र में जनकल्याण की भावना से प्रेरित छठे कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों के वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु फॉर्म संख्या 6 भरवाए गए, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।
इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं जैसे —
आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जीवित प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) तथा अन्य आवश्यक कागजी दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
माननीय पार्षद जी ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और आम जनता को सरकारी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता रहेगा।
इस जनसेवा पहल से क्षेत्रवासियों में संतोष और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

0 Comments