सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर संत सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई।
लखनऊ:* विवेकानन्द शिक्षा संस्थान, लोनहा, पिपरसण्ड, सरोजनी नगर, लखनऊ में बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के प्रयोजन में ज्योति जन शिक्षण संस्थान द्वारा
3 जनवरी 2026 को आयोजित संत सावित्री बाई फुले की जयंती का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं उनके माता-पिता, शिक्षकों के अतिरिक्त संस्था के पदाधिकारी, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, वक्तागण- अवधेश कुमार, मंच संचालक, जय करन यादव, जिला अध्यक्ष, (प्रवक्ता) उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा संघ, डॉ. विश्राम प्रजापति,
प्रधानाचार्य, विवेकानन्द शिक्षा संस्थान, पंकज कुमार गौतम, प्रधान प्रतिनिधि, मनोज आनन्द, अध्यक्ष, पहल सेवा संस्थान, नवीन प्रकाश, अध्यक्ष, संकल्प सेवा संस्थान, पूजा प्रजापति, अशोक कुमार, समाजसेवी, पंकज कुमार प्रजापति, प्रबन्धक, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया गया इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र, एवं संत सावित्री बाई फुले जी का चित्र प्रदान करके किया गया। संस्था के प्रबन्धक पंकज कुमार द्वारा संस्था के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात वक्ताओं द्वारा संत सावित्री बाई फुले के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया गया। वक्ता मनोज आनन्द ने बताया कि कैसे संत सावित्री बाई फुले ने समाज में शिक्षा, और रूढ़िवादिता और कुप्रथाओं को दूर करने का प्रयास किया और डॉ. विश्राम प्रजापति ने सन्त सावित्री बाई फुले के संघर्षों के बारे में बताते हुए, उनके मार्ग पर चलने के कहा, इस प्रकार उन्होंने समाज में समानता का संदेश फैलाया। इसके पश्चात प्रबन्धक ने मुख्य अतिथि को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया मुख्य अतिथि ने संत सावित्री बाई फुले की जयंती के आयोजन के उद्देश्य एवं इसके प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की उन्होंने संत सावित्री बाई फुले के सिद्धांत लोकप्रियता की आवश्यकता के बारे में, उनके आदर्श की स्वीकार्यता व अध्यात्म के विषय में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भजन, नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया समस्त प्रतिभागियों को अल्पाहार एवं मध्यान्ह भोजन वितरित किया गया। अंत में संस्था की प्रबंधक द्वारा स्कूल के प्रबंधन एवं विद्यालय के स्टाफ को कार्यक्रम की सफलता हेतु योगदान करने एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।



0 Comments