पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया जनसंपर्क, लोगों की समस्याएँ मौके पर ही सुनीं और कराया त्वरित समाधान
आज दिनांक 3/1/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान वे लोगों के बीच पहुँचीं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं
अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ उनके सामने रखीं।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण कराया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वार्ड के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
जनसंपर्क के दौरान पार्षद के इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से स्थानीय नागरिकों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


0 Comments