गिंदनखेड़ा में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता की पहल, युवाओं को मतदाता बनाने के लिए लगा जनसेवा कैंप*
आज दिनांक03/02/2026 गिंदनखेड़ा क्षेत्र में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा जनहित को समर्पित एक जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कैंप में लोगों ने अपने विभिन्न शासकीय एवं निर्वाचन संबंधी कार्य सरलता और सुचारु रूप से कराए।
कैंप का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना रहा। इस दौरान योग्य युवाओं के वोटर आईडी कार्ड बनाने हेतु फार्म संख्या-6 भरवाए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसी संकल्प के साथ वे निरंतर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों व ग्रामों में कैंप लगाकर जनता की सेवा कर रही हैं।
पार्षद जी की इस जनकल्याणकारी पहल से क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया गया

0 Comments