पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वाराअमौसी बाजार में जनसेवा कैंप का सफल आयोजन, समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण
आज दिनांक 18.02.2026 को अमौसी बाजार क्षेत्र में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा जन सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप के दौरान आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों के साथ-साथ आधार कार्ड संशोधन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। इसके अतिरिक्त निर्वाचन से संबंधित फार्म संख्या 6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा आवश्यक संशोधन भी किए गए।
माननीय पार्षद जी ने क्षेत्रवासियों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी कराया।
अपने उद्बोधन में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा प्रथम कर्तव्य है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही मेरी प्राथमिकता है। हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस प्रकार के जनसेवा कैंप लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।”
कैंप के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद जी का आभार व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय पहल बताया।

0 Comments