Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 19 फरवरी 2026दिन बृहस्पतिवार को सरोजनी नगर द्वितीय 18 के अंतर्गत हरिओम नगर की गली नंबर 5 में मुकेश पुरी के घर से लेकर प्रदीप के घर होते हुए रमाकांत के घर तक लगभग 220 मीटर लंबी तथा 5 मीटर चौड़ी सड़क व नाली के कार्य का शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत जी की उपस्थिति में किया गया

पार्षद रामनरेश रावत ने हरिओम नगर की सड़क व नाली का किया शिलान्यास

आज दिनांक 19 फरवरी 2026दिन बृहस्पतिवार को सरोजनी नगर  द्वितीय 18 के अंतर्गत हरिओम नगर की गली नंबर 5 में मुकेश पुरी के घर से लेकर प्रदीप के घर होते हुए रमाकांत के घर तक लगभग 220 मीटर लंबी तथा 5 मीटर चौड़ी सड़क व नाली के कार्य का शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत जी की उपस्थिति में किया गया 

शिलान्यास कार्यक्रम को पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करके पार्षद रामनरेश रावत ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया पार्षद जी ने मंडल उपाध्यक्ष राजन गुप्ता व पारस पांडे से नारियल फोड़वाकर तथा अभय द्विवेदी से फाड़वा मरवा कर कार्य का शुभारंभ कराया 

 पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया की यह हरिओम नगर  की यह रोड लगभग 35 वर्षों से कच्ची पड़ी हुई थी तथा जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण आवागमन पथ काफी समय से बाधित था बुजुर्गों तथा स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी समस्या थी तथा हर समय इस रास्ते पर पानी भरा रहता था जो कि अब हरिओम नगर में माo महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी व माo विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी की डूडा की निधि 25 लाख रुपए की लागत से नवनिर्माण इंटरलॉकिंग  रोड एवं नाली का कार्य किया जाएगा 

हरिओम नगर का यह मार्ग मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है यह मार्ग बरसात मे हमेशा जलमग्न रहता था जिससे यहां के लोग काफी समय से परेशान थे लेकिन आज इस शिलान्यास से लोगों में खुशी की लहर है तथा लोगों ने पार्षद जी को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया तथा पार्षद जी ने बुजुर्गों को माला पहना कर सम्मान किया तथा लोगों ने माननीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी एवं महापौर सुषमा खर्कवाल जी, व पार्षद रामनरेश रावत जी के जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाए तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी एक दूसरे को साझा की तथा इस सड़क व नाली निर्माण के लिए यहां के निवासियों की तरफ से पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने आप सभी को धन्यवाद दिया है


 माननीय राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री भारत सरकार व माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी, एवं महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, और नगर आयुक्त गौरव कुमार जी, एवं पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट जी, मंडल अध्यक्ष श्री के. के.श्रीवास्तव जी  के सहयोग और आशीर्वाद से इस हरिओम नगर में सड़क व नाली का निर्माण कार्य होने जा रहा है 


       शिलान्यास कार्यक्रम में रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, प्रदीप, संजय, अनिल दुबे, ऐ.के. सिंह, रवि कुमार, महेंद्र, प्रिंस, विकास त्रिपाठी, संतोष देवी, नंदिनी, शोभा, केतकी, किरण   आदि हरिओम नगर के लोग उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments