Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को पंडित खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुएसरोजिनी नगर प्रथम में दिनांक 20 फरवरी 2026 को माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

पार्षद गीता देवी गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य शुरू दो सड़कों का शिलान्यास

आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को पंडित खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुएसरोजिनी नगर प्रथम में दिनांक 20 फरवरी 2026 को माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, माननीय विधायक राजेश्वर सिंह, माननीय पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह एवं माननीय नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा   द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

यह शिलान्यास कार्य श्री बृजेश पांडे के मकान से नारायण बोरा के मकान होते हुए राघवेंद्र के मकान तक तथा सौभाग मैरिज लॉन के समीप दीपक मिश्रा के मकान से भोला रावत के मकान तक प्रस्तावित सड़क व नाली निर्माण हेतु संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्य अत्यंत आवश्यक हैं और सरकार एवं जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भारी उपस्थिति रही। पुजारी मिट्टी लाल, मिश्रीलाल, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, आर.के.एल. दास, राधा, रेखा, रेनुका, रंजना, पारुल देवी, सुनीता दास, रीना, किरण मिश्रा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, बृजेश कुमार पांडे, श्रीपाल, गिरीश प्रदीप मिश्रा यादव, आरती शर्मा, जे.पी. श्रीवास्तव, नारायण बोरा, रामकिशन, कमल किशोर यादव, रजनीश पांडे, विजय कुमार, दयाराम, प्रताप सिंह, शशि सिंह, पूजा मिश्रा, के. चौरसिया, सुरेश कुमार, रोहित यादव, गोविंद सिंह, करुणा शंकर पांडे, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, राकेश शर्मा, ममता सिंह, मधु पाल, रेशम सिंह, लक्ष्मी चौरसिया, रिंकू विश्वकर्मा, कंचन प्रजापति, किरण द्विवेदी, आशा पाल, सुशील देवी, शशि, पूजा, दीपक मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासी दीपक मिश्रा जी ने अपने संबोधन में पार्षद जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क व नाली निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और पार्षद जी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments