सरोजनी नगर में विकास की नई सौगात, गौरी गांव में सड़क निर्माण का हुआ शुभारंभ
सरोजनी नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड राजा बिजली पासी-2 में आने वाले गौरी गांव में आज नई सड़क निर्माण कार्य का विधिवत नारियल तोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया —
“मा० राजेश्वर भैया जिंदाबाद”,
“बड़ी बहन जी अभिभावक मा० सुषमा खर्कवाल जिंदाबाद”,
“भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”।
नई सड़क के निर्माण से गौरी गांव के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और विकास के संकल्प के साथ हुआ।


0 Comments