सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में विकास कार्यों की तेज रफ्तार, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने किया निरीक्षण व जनसंपर्क*
आज दिनांक 20/3/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में विकास कार्य इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के साथ-साथ श्री संजय गुप्ता ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विशेष रूप से बिजली (लाइट), सड़क, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए
क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को लेकर श्री संजय गुप्ता हमेशा उनके बीच उपस्थित रहते हैं और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े दिखाई देते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर वे तत्परता के साथ उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराते हैं।
उनकी इसी सक्रियता और जनसेवा की भावना के चलते क्षेत्रवासियों में भरोसा और संतोष का वातावरण बना हुआ है। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में हो रहे लगातार विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियानों से यह स्पष्ट है कि क्षेत्र को एक बेहतर और सुविधाजनक क्षेत्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे



0 Comments