मोहनलालगंज रोड, धावापुर स्थित ड्रीम ग्रीन सिटी फेज-2 में किडजी प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्
मोहनलालगंज रोड, धावापुर स्थित ड्रीम ग्रीन सिटी फेज-2 में किडजी प्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शंकरी सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। श्री शंकरी सिंह जी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को रंगीन बना दिया। विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित बहादुर एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने सभी के मन को प्रसन्न कर दिया।
कार्यक्रम में संस्थापक कैप्टन श्री ए.के. मिश्रा जी, प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश मिश्रा जी, अध्यापिकाएँ श्रीमती एकता जी, श्रीमती मुस्कान जी, श्रीमती अमिता राठौड़ जी, श्री आशीष दीक्षित जी, पूर्व प्रधान सराय सहजादी श्री राजेश सिंह जी, श्री विनय दीक्षित जी, श्री विकास सिंह जी, एडवोकेट व कवि श्री प्रभाकर शुक्ला जी, श्री राहुल सिंह जी सहित गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



0 Comments