माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता जी द्वारा गौरी बिहार में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर
सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड वर्ष 2026 में सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के अथक प्रयासों से, तथा अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार जी और मुख्य अभियंता श्री मनोज प्रभात जी के सहयोग से वार्ड में निरंतर विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं
माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह जी, माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मा० कौशल किशोर जी, नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, नगर आयुक्त महोदय, मंडल अध्यक्ष श्री के० के० श्रीवास्तव जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से वार्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है
शइसी क्रम में गौरी बिहार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। माननीय पार्षद जी द्वारा काफी संख्या में लाइटें लगवाई जा चुकी हैं और यह कार्य लगातार जारी है। क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
पार्षद जी का संकल्प है — “हर जगह स्ट्रीट लाइट लगेगी, हर गली चमकेगी।” इसी उद्देश्य के साथ पूरे वार्ड को रोशन और विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।



0 Comments