महिला के साथ दुष्कर्म व लूट करने वाला एक शातिर बदमाश गिरफ्तार
कब्जे से ज्वैलरी (कीमती लगभग 115000/- रुपये) बरामद
आरोपी इससे पहले रह चुका है जिला बदर
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म व लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए, एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 16.04.2026 को पीड़ित ने थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 15.04.2026 को पीड़ित की पत्नी जो दिनांक 14.04.2026 को शराब के नशे में थी कि तभी एक व्यक्ति उसे दरोगा खेड़ा शराब ठेका के पास एक लड़का मिला जिसने उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पीड़िता के बयान से मुकदमा उपरोक्त में लूट का अपराध भी पाये जाने पर धारा बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। विवचेना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त अभिमन्यु राजपूत उर्फ मन्ना पुत्र बेचा लाल नि0 दरोगाखेडा थाना सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। जिसके क्रम में अभियुक्त अभिमन्यु उर्फ मन्ना लोधी उपरोक्त को दिनांक 17.04.2026 को रानीपुर कट के पास से लूटे गये माल सहित नियमानुसार गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी। आरोपी के पास से एक जोड़ी पायल सफेद धातु , एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु, कान के टप्स सोने बरामद हुआ। लूट का माल बरामद होने पर अभियोग में धारा बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l यह अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा शस्त्रों से लैस होकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करना, व महिलाओं के साथ छेडछाड करना व आम जन मानस के साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौज करते हुए गुण्डागर्दी जैसे अपराध करना किये गये हैं जिनके आधार पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को जिलाबदर घोषित करते हुए दिनांक 07.09.2025 से छः माह तक लखनऊ की सीमाओं से निष्कासित किया गया था। समयावधि पूर्ण होने पर अभियुक्त द्वारा पुनः लूट सहित बलात्कार जैसा गम्भीर अपराध किया गया ।

0 Comments