आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को जीत कुने डो एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से पैरा मार्शल आर्ट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। माननीय राज्यपाल महोदया ने उक्त विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
जीत कुने डो एसोसियेशन, प्रदेश स्तर पर दिव्यांग जनों को मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु प्रयासरत है। संस्था का प्रयास है कि दिव्यांगजन भी पैरा मार्शल आर्ट क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का मान बढ़ाएं तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने को सुरक्षित व सक्षम बनाएं।
इस चर्चा में जीत कुने डो एसोसियेशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. दीपिका शर्मा, महासचिव श्री सुधीर कुमार शर्मा, जिला सचिव श्री संजय श्रीवास्तव, और लखनऊ जिले के तकनीकी निदेशक अतुल कृष्ण देव शामिल रहे।


0 Comments