Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 8/4/26 को माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा पंडित खेड़ा स्थित साक्षी बुटीक के सामने जन सेवा कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार संशोधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, पार्षद जी ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निस्तारण भी कराया।

सरोजिनी नगर पंडित खेड़ा में जन सेवा कैंप का सफल आयोजन, क्षेत्रवासियों को मिला त्वरित समाधान*

लखनऊ।


आज दिनांक 8/4/26 को माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा पंडित खेड़ा स्थित साक्षी बुटीक के सामने जन सेवा कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार संशोधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, पार्षद जी ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निस्तारण भी कराया।

इस अवसर पर व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू विश्वकर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सशक्त बनाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस जनसेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशा गुप्ता, शीला कुमारी, मंजू यादव, प्रीति पाल, मालती देवी, राजीव कुमार, अरविंद कुमार दुबे, पुष्पगिरी, अभिषेक द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, नीतू सिंह, सूर्यनारायण तिवारी, ए.के. मिश्रा, गुड्डू, राम गौतम, हिमांशु, पवन कुमार, रजनीश बरनवाल, विजय यादव, मुकेश, विनय, बाबूलाल मौर्य सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वे नियमित रूप से साप्ताहिक जन सेवा कैंप आयोजित कर जनता को सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, ताकि किसी भी नागरिक को सरकारी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया। उपस्थित जनसमूह ने पार्षद जी के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments