व्यापार मंडल की माग बनी प्राथमिकता व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता की पहल पर तुरंत कार्रवाई
लखनऊ, 4 अप्रैल 2026।
गौरतलब है कि 3 अप्रैल को सौभाग्य मैरिज हॉल में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक में पार्षद जी ने मुख्य मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने 4 अप्रैल से ही कार्य प्रारंभ करवा दिया और स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष महिपाल यादव, कोषाध्यक्ष अजय जी एवं महिला अध्यक्ष रेनू विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सूरज नारायण त्रिपाठी, रमेश मौर्य, आशीष मिश्रा, आर्यन प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, विनय सिंह, सुरेंद्र, संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह, अनिमेष बाजपेई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। इस वादे को पूर्ण करने में हमारे शहर की माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी माननीय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह जी नगर आयुक्त गौरव कुमार जी अपर नगर आयुक्त ललित कुमार जी मुख्य अभियंता मनोज प्रभात व अवर अभियंता सूर्य विक्रम जी एवं मार्ग प्रकाश के समस्त कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रही
पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि “क्षेत्र की जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंडित खेड़ा के सभी मुख्य मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े। आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”
वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “माननीय पार्षद जी ने जो वादा किया, उसे तुरंत पूरा करके यह साबित किया है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूर्णतः समर्पित हैं। उनके अथक प्रयासों से आज पंडित खेड़ा का मुख्य मार्ग पूरी तरह रोशन हो सका है, जिसके लिए हम सभी व्यापारी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
व्यापार मंडल एवं क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी कार्य की प्रशंसा करते हुए पार्षद जी के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अतः इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए माननीय पार्षद जी ने माननीय राज नाथ सिंह जी रक्षा मंत्री माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी माननीय विधायक राजेश्वर सिंह जी माननीय सांसद कौशल किशोर जी युवा नेता नीरज सिंह जी नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और आगे भी विकास कार्य करते रहने का वादा भी किया


0 Comments