Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने आज दिनांक 29 मई 2026 को अपने क्षेत्र हनुमानपूरी में पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से

हनुमानपूरी क्षेत्र में पहुंचीं पार्षद गीता देवी गुप्ता, जनसमस्याओं का किया निरीक्षण

सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने आज दिनांक 29 मई 2026 को अपने क्षेत्र हनुमानपूरी में पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पार्षद जी ने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने साफ-सफाई, नाली, सड़क एवं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पार्षद जी के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया। माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि वह हमेशा अपने वार्ड की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं और क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर सजग एवं सक्रिय हैं।










पार्षद जी ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है। साथ ही वार्ड में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए नई लाइटें भी लगवाई जा रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

क्षेत्रवासियों ने पार्षद जी की सक्रिय कार्यशैली एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments