सरोजिनी नगर प्रथम में पार्कों का निरीक्षण, विकास कार्यों को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता गंभीर
आज दिनांक 7/5/26 माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने आज सरोजिनी नगर प्रथम दारोगाखेड़ा,गहरू,हनुमानपुरी क्षेत्र के विभिन्न पार्कों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पार्कों की साफ-सफाई, हरियाली, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं बच्चों के खेलने के उपकरणों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पार्कों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को पार्षद जी के समक्ष रखा।
माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्क किसी भी क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छ वातावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। पार्कों से बच्चों को खेलने का सुरक्षित स्थान मिलता है, वहीं बुजुर्गों एवं महिलाओं को सुबह-शाम टहलने और स्वास्थ्य लाभ का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य कराया जा रहा है
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्कों की नियमित साफ-सफाई, पौधारोपण, टूटी व्यवस्थाओं की मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्षद जी ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के पार्कों को और अधिक सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।



0 Comments