Ticker

6/recent/ticker-posts

कानपुर की पावन धरती पर रविवार को मार्शल आर्ट जगत के कई दिग्गज गुरुओं का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के विस्तार, संगठन को

लखनऊ मार्शल आर्ट के महादिग्गजों का कानपुर में भव्य संगम, जीत कुने डो के विस्तार पर मंथन

कानपुर की पावन धरती पर रविवार को मार्शल आर्ट जगत के कई दिग्गज गुरुओं का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा कानपुर जिले की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।


इस विशेष अवसर पर मार्शल आर्ट जगत के कई प्रतिष्ठित गुरु एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रैंडमास्टर रॉकी एडविन, मास्टर राकेश चंद्रा, 10th डान ग्रैंडमास्टर उमाशंकर गौतम, ग्रैंडमास्टर प्रताप सिंह यादव तथा जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव सुधीर कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।


बैठक के दौरान मार्शल आर्ट को युवाओं के बीच बढ़ावा देने, आत्मरक्षा प्रशिक्षण को गांव-गांव तक पहुंचाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीत कुने डो केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा का मजबूत माध्यम है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी गुरुओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कानपुर में आयोजित यह संगम मार्शल आर्ट जगत के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments