Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 09.06.2026 को थाना सरोजिनी नगर, जनपद लखनऊ के अंतर्गत श्रीमान पुलिस उपयुक्त दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री रल्लापल्ली बसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री रजनीश वर्मा के नेतृत्व में और अशोक लेलैंड

थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र में नवनिर्मित चौकी अशोक लेलैंड का उद्घाटन


आज दिनांक 09.06.2026 को थाना सरोजिनी नगर, जनपद लखनऊ के अंतर्गत श्रीमान पुलिस उपयुक्त दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री रल्लापल्ली बसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री रजनीश वर्मा के नेतृत्व में और अशोक लेलैंड प्रबंधन और यूपी सीडा के सहयोग से चौकी अशोक लेलैंड बनाया गया जिसका उद्घाटन श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री रल्लापल्ली बसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर श्री रजनीश वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज श्री ऋषभ यादव तथा प्रभारी निरीक्षक सरोजिनी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय ने पुलिस चौकी बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौकी अशोक लेलैंड के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी।


चौकी के निर्माण में अशोक ले लैंड द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की अधिकारियों ने प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। 

उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने नवनिर्मित चौकी का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।











यह पुलिस चौकी क्षेत्रीय नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।*

Post a Comment

0 Comments