Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ, सरोजनीनगर। न्यू हनुमानपुरी स्थित में शुक्रवार, 12 जून को मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, हवन, विशाल भंडारा, भजन संध्या एवं भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक उत्सव को लेकर

 श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में तृतीय स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा व भव्य जागरण

लखनऊ, सरोजनीनगर। न्यू हनुमानपुरी स्थित में शुक्रवार, 12 जून को मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, हवन, विशाल भंडारा, भजन संध्या एवं भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक उत्सव को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।


श्री बालाजी संकट मोचन धाम ट्रस्ट पदाधिकारी आनंद सिंह चौहान , दिनेश सिंह चौहान स्वतंत्र सिंह चौहान अमर सिंह चौहान, रामराज धर्मेंद्र तिवारी दीपचंद सर्वेश राजपूत   अमन सिंह चौहान हिमांशु मिश्रा,यशवीर सिंह मुकेश यादव आशीष सिंह शुभम राजपूत मोनू सिंह उमेश गुप्ता, दिवाकर यादव, हर्षित, विशाल, रवि, रोशनी, अंश, ट्विंकल  द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ। दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री तीर्थराज त्रिपाठी जी महाराज, शह पुजारी अंश वाजपेई पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

वहीं रात्रि 9 बजे से भव्य भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर भजन गायक अंशु गोस्वामी ‘पागल बाबा’, गायक अमित जायसवाल, गायिका वर्तिका तिवारी तथा मशहूर गायिका ज्योति गोस्वामी ‘श्याम पगली’ ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों ने भगवान श्री बालाजी महाराज, प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए देर रात तक भक्तिमय वातावरण बनाए रखा।

आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बालाजी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार तथा श्री कोतवाल कप्तान भैरव जी महाराज के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर धर्म और भक्ति का लाभ प्राप्त किया।

श्री बालाजी संकट मोचन धाम ट्रस्ट एवं आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम स्थल श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम, न्यू हनुमानपुरी, गली नंबर-8, अमौसी स्टेशन रोड, सरोजनीनगर, लखनऊ में स्थित है। यहाँ आयोजित तृतीय स्थापना दिवस समारोह श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और सेवा का एक यादगार महोत्सव बन गया।


 इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व  पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, सुरेश चंद तिवारी पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, संतोष उपाध्याय, बंथरा थाना प्रभारी राणा अजय शुक्ला संपादक मोनू सिंह पत्रकार अभिलाष पत्रकार राजेश कुमार सिंह, राजदेव राम प्रजापति सरोजिनी नगर थाना प्रभारी, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा  रितेश सिंह चौहान पवन सिंह  चौहान  सनी, भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments