Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ में गुरुवार को फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में इंडियन फार्मा फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ने फीता काटकर किया

लखनऊ में इंडियन फार्मा फेयर का भव्य शुभारंभ, देशभर की 70 दवा कंपनियां हुईं शामिल

लखनऊ में गुरुवार को फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में इंडियन फार्मा फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ने फीता काटकर किया

फेयर के निदेशक बलवीर सिंह भंडारी एवं सह-आयोजक मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि देशभर से लगभग 70 प्रमुख मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां इस आयोजन में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंची हैं। यह आयोजन फार्मा उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा

अपने संबोधन में मुकेश शर्मा ने कहा कि के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योगों और निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्यों में शामिल हो गया है। सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों और इन्वेस्ट यूपी की पहल के कारण देश-विदेश के निवेशकों का रुझान प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के चलते उत्तर प्रदेश को मेडिसिन एवं फार्मा हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी दिशा में में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बड़े फार्मा प्रोजेक्ट की स्थापना की जा रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि इस फार्मा फेयर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, न्यूरोपैथिक, स्किन केयर तथा पशु चिकित्सा दवाओं से जुड़ी कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस आयोजन से युवाओं, उद्यमियों और फार्मा व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, योगेंद्र नाथ दुबे, हरीश शाह, प्रदीप चंद्र जैन, आशीष त्रिवेदी, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा एवं विवेक पांडे सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इंडियन फार्मा फेयर 2026 ने राजधानी लखनऊ को देश के फार्मा उद्योग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

Post a Comment

0 Comments